देश विदेश

सिंधु जल समझौता रोकने पर भारत को बिलावल की धमकी:

बोले- सिंधु दरिया हमारा है, इसमें या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून

सिंधु जल समझौता रोकने पर भारत को बिलावल की धमकी:

बोले- सिंधु दरिया हमारा है, इसमें या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून

इस्लामाबाद

बिलावल भुट्टो ने सिंध प्रांत के सखर में सिंधु नदी के किनारे शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित किया।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उनका खून बहेगा।

**सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा**

भुट्टो ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं।

मैं इस सिंधु दरिया के पास खड़ा होकर भारत को बताना चाहता हूं कि यह हमारी है, या तो हमारा पानी इस दरिया में बहेगा या उनका खून बहेगा।

बिलावल भुट्टो जरदारी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री

भुट्टो बोले- पाकिस्तान की जनता बहादुर, जवाब देंगे

बिलावल ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि भारत की आबादी ज्यादा है, वो यह नहीं तय कर सकते कि पानी किसका है। पाकिस्तान की अवाम बहादुर लोग हैं, हम डटकर मुकाबला करेंगे। सरहदों पर हमारी फौज हर हमले का जवाब देने को तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button