जर्जर महानदी पुलों पर तत्काल एक्शन!

शिवरीनारायण-गिधौरी एवं भटगांव-बिर्रा पुलों की जानलेवा स्थिति पर लोक निर्माण विभाग ने मांगा उच्चस्तरीय हस्तक्षेप।
सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ — छत्तीसगढ़ के जनजीवन से जुड़े दो महत्वपूर्ण महानदी सेतुओं — शिवरीनारायण-गिधौरी महानदी पुल और भटगांव-बिर्रा महानदी पुल — की अत्यंत जर्जर एवं दुर्घटना-संभावित स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (सेतु संभाग, बिलासपुर) ने तत्काल सीमेंट-कंक्रीट ओवरले द्वारा पुनर्निर्माण एवं मरम्मत की उच्चस्तरीय अनुशंसा कर दी है।विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि दोनों पुलों पर भारी वाहनों के आवागमन के कारण दुर्घटना की लगातार आशंका बनी हुई है। पुल पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे आम जनता की जान-माल को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। विभाग ने तत्काल स्थल निरीक्षण कर विशेष मरम्मत प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।यह त्वरित कार्रवाई भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री बेदराम जांगड़े द्वारा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से आग्रह किए गए दो महत्वपूर्ण महानदी सेतु पुल पत्र क्रमांक (Q-1622 एवं Q-1623, दिनांक 05.12.2025) के बाद हुई है।छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित एवं संवेदनशील प्रतिक्रिया को धन्यवाद!भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बेदराम जांगड़े ने कहा की
“मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी, विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी और वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सरकार जनता की सुरक्षा और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन जर्जर पुलों की मरम्मत के लिए तत्काल उच्चस्तरीय अनुशंसा और आवश्यक बजट व्यवस्था करने पर हम तीनों नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। यह कदम साबित करता है कि भाजपा सरकार विकास के साथ-साथ जन-सुरक्षा को भी गंभीरता से ले रही है।”जनता की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
जर्जर पुलों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि “जनता की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता”। दोनों पुलों पर शीघ्र ही ठोस कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की राह मिल सकेगी।
जैतपुर-हसौद महानदी सेतु पुल।
इस पुल पर बड़ी गाड़ियों का आवागमन कई वर्षों से बंद है। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए इसे शीघ्र खोलने हेतु सरकार से आग्रह किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से इसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और बहुत जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा।




