cmodprpibसारंगढ-बिलाईगढ़

केशरवानी समाज का शपथ ग्रहण सम्प्पन निखील ने अध्यक्ष की शपथ ली*

**केशरवानी समाज का शपथ ग्रहण सम्प्पन निखील ने अध्यक्ष की शपथ ली*

सारंगढ़।
केशरवानी भवन सारंगढ़ में केशरवानी सेवा समिति, महिला समिति एवं तरुण सभा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं बड़ी संख्या में स्वजातीय जनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन एवं महर्षि कश्यप मुनि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश चंद गुप्ता (CA), राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा,
श्री रतनमणि केशरवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा एवं
श्रीमती दिव्या केशरवानी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महिला सभा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजेश गुप्ता, महामंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा द्वारा की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्री उमेश केशरवानी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक/राष्ट्रीय प्रभारी समिति,अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा,
श्री कृष्णकुमार केशरवानी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक, राष्ट्रीय समन्वय समिति, अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा,
श्री देवेंद्र केशरवानी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा एवं
श्रीमती प्रतिभा केशरवानी, उपाध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य महिला सभा सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तीनों समितियों के अध्यक्षों द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं चंदन तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत नृत्य अनुषा व अपेक्षा के द्वार प्रस्तुत किया गया एवं स्वागत गीत अपर्णा व स्मिता केशरवानी के द्वारा अतिथि गढ़ के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय कराया गया एवं समाज सेवा, संगठन की मजबूती तथा समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ शपथ ग्रहण कराया गया।

केशरवानी सेवा समिति सारंगढ़ में
अध्यक्ष पद की शपथ श्री निखिल बानी ने ली।
महामंत्री पद पर श्री सतीश केशरवानी, कोषाध्यक्ष पद पर श्री मनोज गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण किया।

केशरवानी महिला समिति में
अध्यक्ष पद पर श्रीमती अल्का केशरवानी, महामंत्री पद पर श्रीमती अंजनि केशरवानी सहित पूरी टीम ने शपथ ग्रहण किया।

केशरवानी तरुण सभा में
अध्यक्ष पद पर श्री शुभम एवं महामंत्री पद पर श्री अमन सहित पूरी टीम ने शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए श्री राजेश गुप्ता ने समाज की एकता, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्री उमेश चंद गुप्ता एवं श्री रतनमणि केशरवानी ने अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार, युवा विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।
अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य सभा की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने समाज के इतिहास के बारे में बोली कि समय समय पर सामाजिक मंचों में समाज के इतिहास को बताना जरूरी है ताकि भावी पीढ़ी को समाज का इतिहास याद रहे विशिष्ट अतिथि उमेश केशरवानी जी ने अपने उदबोधन में संविधान के पालन पर जोर दिया साथ ही केशरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़ने का आह्वान किया अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्रीमति दिव्या केशरवानी द्वारा समाज के नवीन अध्यक्ष का साल श्रीफ़ल से सम्मानित किया गया और समाज मे एकता बनाये रखने की बात कही वही श्रीमति प्रतिभा केशरवानी के द्वरा नये अध्यक्ष व पूरी टीम को बधाई दी गई।
नवीन अध्यक्षों द्वारा भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों एवं आगामी कार्य योजनाओं के संबंध में उद्बोधन दिया गया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डॉ. रितेश केशरवानी एवं डॉ. तोषी केशरवानी द्वारा किया गया।

अंत में केशरवानी सेवा समिति के अध्यक्ष श्री निखिल बानी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल एवं गौरवमयी बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक छायाचित्र एवं स्वल्पाहार के साथ हुआ। समारोह ने समाज में एकता, सेवा एवं संगठन की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button