निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहासः मावलंकर और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप के तीन इवेंट्स में क्वालिफाई किया, नेशनल लेवल पर राज्य को रिप्रेजेंट करेंगे

रायपुर

छत्तीसगढ़ पुलिस के निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है।
यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 26 साल के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है।
3 इवेंट में क्वालिफिकेशन
छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में वैभव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन हासिल किया। लगातार तीन इवेंट में चयन उनके तकनीकी कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।



