भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष निखिल बानी के नेतृत्व में पहली मासिक बैठक संपन्न, आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन**

**भाजपा नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष निखिल बानी के नेतृत्व में पहली मासिक बैठक संपन्न, आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन**
**15 वार्डों में सहप्रभारी नियुक्त करने के लिए नामों पर एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर भी हुई चर्चा**

सारंगढ़। आज सारंगढ के केशरवानी धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव की तैयारियों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, संगठन को मजबूत बनाने, वार्डवार सहप्रभारियों की नियुक्ति तथा सोशल मीडिया की जिम्मेदारी तय करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 23 से 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं काटने की प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा। नगर पालिका के सभी 15 वार्डों में सहप्रभारी नियुक्त करने के लिए नामों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही संगठन के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इसकी जिम्मेदारी सौंपने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जगन्नाथ केशरवानी ने कहा कि संगठन में नगर मंडल अध्यक्ष का प्रमुख दायित्व होता है। आगामी नगर पालिका चुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। संगठन में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में मतदाताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से समय रहते चुनावी तैयारियां पूरी करने का आह्वान किया।
जिला महामंत्री अमित तिवारी ने नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष निखिल बानी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में उनके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। उन्होंने चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान नगर पालिका से जुड़े विभिन्न प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री हरिनाथ खूंटे ने कहा कि 23 अक्टूबर से युवा मोर्चा के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाव, देश बचाव’ कार्यक्रम की शुरुआत की जानी है, जो 5 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगल्ले एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में क्षेत्र से लगभग 500 नए कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से देश को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने के प्रयासों का मुकाबला करने के लिए प्रभावी और सशक्त प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही बूथों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।
पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का अपना महत्व है। उन्होंने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की भूमिका को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा कि इसी सामूहिक प्रयास के बल पर भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सहित कई राज्यों में सरकार चला रही है। उन्होंने आगामी नगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन सहप्रभारियों के नाम प्रस्तावित करने की बात कही, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
नगर मंडल महामंत्री रमेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
बैठक के दौरान नगर मंडल के कार्यकर्ता गोलू गजराज यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
बैठक में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने, वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने तथा बूथों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
आज के बैठक में उपस्थित रहे नेता में सर्वप्रथम भाजपा जिला महामंत्री अमित तिवारी जी,जिला प्रवक्ता भुवनलाल मिश्रा जी,पूर्व विधायक केराबाई मनहर जी,वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी जी,प्रदेश अजा मोर्चा महामंत्री हरिनाथ खूंटे जी,जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल जी,मंडल अध्यक्ष निखिल बानी जी,महामंत्री रमेश तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश अजगळे जी,अविनाश पूरी जी,जीवन रात्रे जी,समीर सिंह ठाकुर जी,मन की बात जिला सयोंजक रामेश्वर सिंह राजपूत,राजेश जायसवाल,मकरम,सूरज गुप्ता,प्रहलाद आदित्य, दिलीप साहू,गोलू गजराज यादव,जीतू गुप्ता,मुनू थवाईत,सहित भाजपा,युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की पूरी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रवि तिवारी द्वारा दिया गया।


