सिटी कोतवाली सारंगढ़सारंगढ़-बिलाईगढ़

ग्राहकों से ठगी: फाइनेंस कंपनी का कर्मी गिरफ्तार

ग्राहकों से ठगी: फाइनेंस कंपनी का कर्मी गिरफ्तार

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—–

सारंगढ़ | माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ग्राहकों की किस्त की राशि जमा न करके धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने डेढ़ साल बाद मुंबई से गिरफ्तार किया है। 9 मार्च 2024 को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक लक्ष्मी नारायण सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ ने 15 ग्राहकों से ₹3,22,052 की लोन की किस्त ली, लेकिन उसे कंपनी में जमा नहींकिया। मामले में दोनों के खिलाफ तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी जगन्नाथ नायक फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि वह मुंबई में है। पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button