
आज का एक्सप्लेनरः पाकिस्तानियों का वीजा आज खत्म,
जिन्होंने भारत नहीं छोड़ा उनका क्या होगा; सीमा हैदर जैसों के साथ क्या करेगी सरकार
टाइम खत्म ! अब भी बचे पाकिस्तानियों का क्या होगा ?
पहलगाम हमले के बाद भारत ने जो 5 पॉइंट एक्शन लागू किया, उसमें एक अहम फैसला था- पाकिस्तानियों का वीजा रद्द करना। ज्यादातर वीजा धारकों के देश छोड़ने के लिए आज यानी 27 अप्रैल की डेडलाइन रखी गई है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी सभी मुख्यमंत्रियों से कह दिया है कि आप अपने राज्य से पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगो को खोज कर देश से बाहर निकाले।



