
भारत में फिर लौटा कोरोना, अहमदाबाद में 20 मरीज मिलेः
गाजियाबाद में 4 केस, दिल्ली में एडवाइजरी जारी; देश में अब तक 312 मामले
नई दिल्ली
भारत में अब तक कोरोना के 261 नए मामले मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 95 केस हैं। (फाइल फोटो)
देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं। 2 मौतें हो चकी हैं।



