
अगर फिर कोरोना आया तो कितना तैयार है छत्तीसगढ़:
कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट बंद; प्रदेश में 2021 में 81 हजार मौतें हुईं
रायपुर
तस्वीरें कोविड काल के दौरान कोरोना टेस्ट की है जब रोजाना सैकड़ों लोग जांच कराने पहुंचते थे।
देश-दुनिया में कोरोना के केस फिर बढ़ने लगे हैं। एम्बुलेंस की आवाजें, ऑक्सीजन के लिए तड़पते मरीज और एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक बेड की उम्मीद लेकर दौड़ते परिजन.. ये दिन गुजरे 2-3 साल ही हुए है,और फिर से कोरोना भारतदेश सहित छत्तीसगढ़ राज्य में धीरे धीरे अपना पैर पसारना शुरू कर चुका है।



