सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में मिला जिंदा बम**
पुलिस अधीक्षक अंजनये वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरामद किया जिंदा बम,कोई हताहत नही**

**सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित रेन बसेरा में मिला जिंदा बम**
**पुलिस अधीक्षक अंजनये वार्ष्णेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरामद किया जिंदा बम,कोई हताहत नही**
*सारंगढ़ खबर,सारंगढ़ । सारंगढ़ नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड के पास नगर पालिका के द्वारा निर्मित रेन बसेरा अर्थात आम आदमियों के लिए कम कीमत पर रहने की ठहरने की व्यवस्था शासन के द्वारा करवाई गई है,जहाँ आज दोपहर 1 बजे के आसपास उस समय सारंगढ़ की जनता में अफरातफरी मच गई ये जान कर की उसी परिसर पर एक जिंदा बम मिला है । आनन फानन में जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव को इसकी जानकारी दिया गया।पुलिस अधीक्षक के तत्काल निर्देश पर ही एएसपी निमिषा पांडे और एसडीओपी स्नेहिल साहू की टीम मौका स्थल पर पहुंची और बम रिफ्यूज करने वाली स्पेशल टीम के साथ थैले में रखें उस बम को लेकर थाना परिसर पहुंचे । जहां उस बम को रिफ्यूज किया गया । सारंगढ़ को जिला बने मात्र 3 वर्ष ही हुआ है और शहर में बम मिलना अर्थात इस बात का संकेत देता है कि – आगे आने वाले समय में या तो सारंगढ़ बिहार , बांग्लादेश या पाकिस्तान बन सकता है।पुलिस विभाग द्वारा जनता में भय का माहौल ना रहे इसके लिए सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पत्रकारों को सिटी कोतवाली बुलाया गया है ,जहाँ बम की जानकारी क्षेत्र के सभी पत्रकारों को दिया जाएगा।जिला पुलिस अधिकारी और पूरी टीम के इस जज्बे को सारंगढ़ वासी सलाम करते हैं।


