chhattisgarhforest

वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्तीः जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थियों की सूची व्यापम को भेजी गई…

वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्तीः जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थियों की सूची व्यापम को भेजी गई…

CG Forest Guard Recruitment: छत्तीसगढ़ वनरक्षक के 1484 पदों पर जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सूची को व्यापम को प्रेषित की गई है।

CG Forest Guard Recruitment: वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्तीः जल्द घोषित होगी लिखित परीक्षा की तारीख, अभ्यर्थियों की सूची व्यापम को भेजी गई...

CG Forest Guard Recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 1484 पदों के लिए जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। छात्रों की सूची व्यापम को भेजी गई है। विभाग ने व्यापम से परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित करने का अनुरोध किया है। भर्ती से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। सरकार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

1484 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। इसमें सफल पाए गए अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा के आयोजन हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को भेज दी गई है।

छत्तीसगढ़ वन विभाग में वनरक्षक की भर्ती व्यापम का समन्वय लिखित परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा। विभाग ने व्यापम से परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित करने का औपचारिक अनुरोध किया है।

भर्ती से संबंधित सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वन विभाग ने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button