chhattisgarh

खेल मैदान के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ/रायपुर ——

राजनांदगांव में जल्द ही अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी और खेल मैदान का निर्माण होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 5 एकड़ भूमि रियायती दर पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राजनांदगांव जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रिपरिषद द्वारा आधुनिक खेल मैदान और अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा की भूमि में से 5 एकड़ जमीन रियायती दर पर आवंटित किए जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button