chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त विभाग के कई अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, वित्त विभाग के कई अधिकारियों के तबादले
CG Transfer: वित्त विभाग में राज्य वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश 3 नवंबर को जारी हुए।
CG Transfer: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बदलाव किया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने राज्य वित्त सेवा संवर्ग के कई अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।


