सारंगढ़-बिलाईगढ़छत्तीसगढ़राज्यरायपुरशिक्षा विभाग

छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल लगने के समय में बदलाव:

अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगे एक पाली वाले स्कूल

छत्तीसगढ़ में शनिवार को स्कूल लगने के समय में बदलाव:

अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगे एक पाली वाले स्कूल

सारंगढ खबर न्यूज,सारंगढ/रायपुर——–राज्य सरकार ने स्कूल संचालन के समय में बड़ा बदलाव किया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को पढ़ाई के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है। इसके लिए सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और संभागीय संयुक्त संचालकों को आदेश जारी किया गया है।आदेश के मुताबिक, अब शनिवार को एक पाली और दो पाली वाले स्कूल अलग-अलग समय पर संचालित होंगे।

जारी आदेश के अनुसार

एक पाली में संचालित शालाएं: सभी स्कूल शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

दो पाली में संचालित शालाएं: प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं 12:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेंगी। उच्च विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक शालाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लागू रहेगी। साथ ही, शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button