सारंगढ़-बिलाईगढ़
सावन सोमवार पर खास प्रजाति के 12 पत्तियों वाले बेल के पौधे लगाए
एक पेड़ माँ के नाम--समीर

**एक पेड़ माँ के नाम–समीर
सावन सोमवार पर खास प्रजाति के 12 पत्तियों वाले बेल के पौधे लगाए
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़—– | सावन के आखिरी सोमवार को सारंगढ़ के पुराना थाना के पास भगवान शंकर मंदिर परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खास प्रजाति के 12 पत्तियों वाले बेलपत्ती के पौधे का रोपण किया गया। पूर्व युवा आयोग के सदस्य समीर सिंह ने बताया छत्तीसगढ़ में ज्यादातर 3 पत्तियों वाला बेल ही मिलता है। नौ, दस, ग्यारह बेल्व पत्र जो कि दक्षिण भारत में ही मिलता है। तीन पत्ता वाला भी एक बेल का पौधा भी लगाया गया और सुरक्षा के लिए जाली लगाई गई। पौधरोपण के संगीत सिंह ठाकुर, आर्यसम्मान सिंह ठाकुर, अविरल सिंह ठाकुर, प्रियवंत स्वर्णकार, अमन यादव, कृष्णा निषाद, मिनी मेहर, रोशन देवांगन, बलराम गिरी, प्रवीण यादव, उपस्थित थे।




