सारंगढ़-बिलाईगढ़सारंगढ़ जिला प्रशासनसिटी कोतवाली सारंगढ़

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला पुलिस ने मनाया 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिला पुलिस ने मनाया 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
“सड़क सुरक्षा नायक बनें” थीम के साथ किया जन-जागरूकता अभियान
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ——
देशभर में 37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा भारत माता चौक, सारंगढ़ में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा यातायात नियमों के पालन को प्रोत्साहित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में प्रभावी कमी लाई जा सके।
यह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “सड़क सुरक्षा नायक बनें” रखी गई है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान देशभर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रदर्शनी, कार्यशालाएं तथा यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान शामिल हैं। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।
इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर तथा चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं “सड़क सुरक्षा नायक” बनें।
कार्यक्रम में सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आंजनेय वैष्णव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडेय, डीएसपी अविनाश मिश्रा, एसडीओपी स्नेह साहू,आर आई जितेंद्र चन्द्रा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, समाजसेवी महेन्द्र अग्रवाल तथा सारंगढ खबर अखबार के संपादक रवि तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button