सारंगढ़ जिला प्रशासनसारंगढ़-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

होली पर प्रशासन अलर्ट:* *फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश

**होली पर प्रशासन अलर्ट:* *फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश**
**कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च**

**डीजे, मुखौटा और भड़काऊ गीतों पर सख्त रोक**

**शराब शुष्क दिवस घोषित,संवेदनशील इलाकों में बैरिकेटिंग व विशेष गश्त**

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—-सारंगढ जिले में होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार से पहले प्रशासन ने शहर एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकालकर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में जिला मुख्यालय सारंगढ़ में सिटी कोतवाली थाना से भारत माता चौक, नंदा चौक मुख्य बाजार होते हुए तुर्की तालाब तक प्रमुख चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा।
इस दौरान फ्लैग मार्च में राजस्व और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विशेष रूप से सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेटिंग कर निगरानी बढ़ाई गई है। होली के दिन जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आबकारी विभाग को अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे में वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा मुखौटा लगाकर घूमने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी।10वी और 12वी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक लगाई गई है। फूहड़, भड़काऊ एवं धर्म विशेष पर टिप्पणी करने वाले गीतों के प्रसारण पर भी सख्ती बरती जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) और पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। त्योहार के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और नियमित पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। साथ ही होलिका दहन के दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि होली भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना/पुलिस चौकी को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button