सारंगढ़-बिलाईगढ़सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग

सारंगढ़ CHC में BPHU भवन निर्माण में गड़बड़झाला*

इंजीनियर और ठेकेदार के मिलीभगत से निर्माण कार्य मे घोर अनियमितता

सारंगढ़ CHC में BPHU भवन निर्माण में गड़बड़झाला*
*लापरवाह इंजीनियर – मनमाना ठेकेदार, 50 लाख का प्रोजेक्ट खतरे में*
*इंजीनियर और ठेकेदार के मिलीभगत से निर्माण कार्य मे घोर अनियमितता*

सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ़——–नवीन जिला सारंगढ़ में 50 लाख रुपये की लागत से सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहा BPHU भवन लापरवाही, भ्रष्टाचार और सांठगांठ का जीता-जागता नमूना बन चुका है। पारदर्शिता गायब, गुणवत्ता रसातल में और जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पूरे मामले पर सवालिया निशान खड़े कर रही है।

*सूचना पटल बना औपचारिकता का बोर्ड*
निर्माण स्थल पर लगा सूचना पटल मानकों के विपरीत है। न इंजीनियर का नाम स्पष्ट, न ठेकेदार का संपर्क नंबर। लाखों रुपये की सार्वजनिक राशि के बावजूद अधूरी जानकारी-सीधा संकेत कि कहीं न कहीं खेल बड़ा है।

*पेटी ठेकेदारी से बर्बाद हो रही गुणवत्ता*
निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार मनोज कुमार केडिया को मिली, लेकिन स्थानीय आरोप है कि काम पेटी ठेकेदारों को सौंप दिया गया। परिणाम-मानक से कम गिट्टी, ईंट, सरिया और सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था,जिसकी शिकायत किया गया है।

*निरीक्षण गायब, गुणवत्ता भगवान भरोसे*
अभियंता सुरेन्द्र चंद्रा की लापरवाही ने प्रोजेक्ट की हालत दयनीय कर दी है। न नियमित निरीक्षण, न गुणवत्ता जांच-उल्टा शिकायत के बाद खानापूर्ति के आरोप।

*शिकायत के बाद भी आधा-अधूरा एक्शन*
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय की शिकायत के बाद बजरीयुक्त गिट्टी हटाने का आदेश तो दिया गया, लेकिन सवाल यह है-जिनकी आंखों के सामने घटिया सामग्री डाली जा रही थी, उन्हें तब तक क्यों नहीं दिखी?

*जनता की सीधी मांग:*

निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाकर उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन। जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई।

बहरहाल 50 लाख का यह प्रोजेक्ट आज सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक सुस्ती का प्रतीक बन चुका है। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह भवन आने वाले समय में न केवल सरकारी पैसे की बर्बादी बल्कि संभावित हादसों का गवाह भी बन सकता है।

—————
अभियंता सुरेन्द्र चंद्रा ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई गई है। जांच के दौरान बजरीयुक्त गिट्टी पाए जाने पर ठेकेदार को तत्काल गिट्टी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि आगे से निर्माण में मानक सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।
अभियंता सुरेन्द्र चंद्रा,CGMSC

क्या कहते है जिला पंचायत अध्यक्ष

सारंगढ़ जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग में लगभग 50 लाख से बन रहे नवनिर्मित bphu भवन में ठेकेदार के द्वारा घोर लापरवाही, गुणवत्तापूर्ण कार्य नही किया जा रहा,साथ ही वाईब्रेटर मशीन नही चलाया जा रहा और घटिया किश्म के बजरी युक्त गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सुधार करने के लिए मेरे द्वारा किया बोला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button