chhattisgarhforestraipurछत्तीसगढ़रायपुरवन विभाग

वन विभाग में ‘सीनियारिटी संकट’ 30 दिन में 4 बड़े साहब विदा, ‘प्रभारी’ संभालेंगे टॉप पोस्ट

 

रायपुर

छत्तीसगढ़ वन विभाग में अगले एक महीने के भीतर शीर्ष प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। विभाग के मुखिया (हॉफ) श्रीनिवास राव सहित पीसीसीएफ रैंक के चार वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। एक साथ इतने वरिष्ठ अधिकारियों के रिटायर होने से विभाग में प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (पीसीसीएफ) स्तर के पदों के लिए सीनियर अधिकारी ही नहीं रहेंगे। इस वजह से कई महत्वपूर्ण पदों पर प्रभार यानी काम चलाऊ व्यवस्था चलानी पड़ेगी।

31 मई को वन बल प्रमुख (हॉफ) श्रीनिवास राव के साथ पीसीसीएफ तपेश झा एक साथ रिटायर हो रहे हैं। ठीक एक महीने बाद यानी जुलाई में पीसीसीएफ अनिल साहू और प्रेम कुमार भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अनिल साहू अभी तेंदूपत्ता संघ और प्रेम कुमार वन विकास निगम के एमडी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

इस तरह केवल एक महीने के भीतर पीसीसीएफ रैंक के चार अधिकारी विभाग से विदा हो जाएंगे। इन अफसरों के रिटायरमेंट के बाद विभाग में नियमित पीसीसीएफ के रूप में अरुण पांडे और कौशलेंद्र कुमार ही बचेंगे। ये दोनों वरिष्ठता क्रम के हिसाब से प्रमोट हो चुके हैं। जबकि दो पद खाली हो जाएंगे। हॉफ की जिम्मेदारी अरुण पांडे को सौंपी जा रही है। वे अभी पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

वन विभाग के हॉफ यानी मुखिया का प्रभार मिलते ही वे पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पद से मुक्त हो जाएंगे। उसके बाद पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ का पद भी खाली हो जाएगा। आईएफएस ओपी यादव की सेवा अवधि 30 साल पूरी हो चुकी है।

अभी वे कैंपा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्हें पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ का प्रभार दिया जा सकता है। इस तरह पीसीसीएफ का एक खाली पद तो रैंक के हिसाब से भर दिया जाएगा लेकिन दो पद खाली रहे जाएंगे।

प्रमोशन और वरिष्ठता का भी फंसा गणित

संजीता गुप्ता सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं, लेकिन उनकी सेवा 30 साल पूरी नहीं हुई हैं। उनके बाद अमरनाथ प्रसाद, प्रणीता पॉल और राजेश पॉल का नाम आता है। अमरनाथ प्रसाद वर्तमान में शासन में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि प्रणीता पॉल और राजेश पॉल दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं।

6 आईएफएस प्रतिनियुक्ति पर

6 आईएफएस अफसर अभी डेप्युटेशन पर दूसरे विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इनमें राजू अगासी मनी प्रदूषण निवारण मंडल में और विवेक आचार्य संस्कृति विभाग और विश्वेष कुमार एमडी सीएसआईडीसी के एमडी हैं। जबकि तीन अफसर राजेश कल्लौजे, प्रणीता दास बंगलुरु में और सोमा दास पश्चिम बंगाल में पद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button