chhattisgarhcmodprpibUncategorizedलाइफस्टाइल

केरा की बेटी का कमाल ः ‘मिस छत्तीसगढ़’ में अपर्णा आदित्य बनीं फर्स्ट रनर-अप, जांजगीर जिले का बढ़ाया मान

केरा की बेटी का कमाल

जांजगीर के केरा गांव की बेटी अपर्णा आदित्य ने ‘मिस छत्तीसगढ़’ ब्यूटी पेजेंट में फर्स्ट रनर-अप का खिताब जीता है। एक किसान परिवार की बेटी की इस कामयाबी पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है और उन्हें ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है।

HIGHLIGHTS

1. छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मंच पर प्रभा ढंग से प्रस्तुत किया।

2. अपनी सादगी और आत्मविश्वास से प्रदेश स्त पर पहचान बनाई।

3. सफलता का पूरा श्रेय अपने मार्गदर्शकों और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया।

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिस छत्तीसगढ़” में जांजगीर-चाम्पा जिले के केरा गांव की बेटी अपर्णा आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली अपर्णा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव, बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।प्रतियोगिता के दौरान अपर्णा ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति से निर्णायक मंडल व दर्शकों को प्रभावित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपरा को आधुनिक सोच के साथ प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी बड़े मंचों पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button