संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती पर भाजपा मनायेगी सामाजिक समरसता अभियान

कार्यक्रम लगातार सात महीनों तक चलेगा
सारंगढ——सामाजिक समरसता, समता और बंधुत्व के अमर संदेशवाहक संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती के पावन उपलक्ष्य में संचालित “समरसता संकल्प अभियान” एवं “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय, चंदाई-सारंगढ़ में भव्य जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस वैचारिक व सांगठनिक महायज्ञ में सम्मिलित होकर देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक में अभियानों की कार्ययोजना, संगठनात्मक दायित्वों, जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा संत रविदास जी के लोक-कल्याणकारी दर्शन व राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक व ओजस्वी चर्चा हुई।
इस गरिमामयी कार्यशाला में बसना के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल जी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सह-प्रभारी श्रीमती विद्यावती सिदार जी, जिलाध्यक्ष श्री ज्योतिलाल पटेल जी, सुभाष जालान जी,जिला महामंत्री श्री द्वारिका साहू जी, जिला महामंत्री श्री अमित तिवारी जी सहित वरिष्ठ जनों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं की ऊर्जावान उपस्थिति अनुकरणीय रही।



