cmodprpibUncategorizedसारंगढ-बिलाईगढ़

नशे के खिलाफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई।

 

🔶 नशे के खिलाफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई।

🔶 सरिया पुलिस ने उड़ीसा से आ रहे अवैध गांजा तस्कर को धर दबोचा।

🔶 आरोपी के कब्जे से 5 पैकेट गांजा समेत कुल 3,60,000 रुपये का सामान जब्त।

🔶 नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस की सख्त नजर।

अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। थाना सरिया पुलिस ने उड़ीसा से कार के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे तस्कर को दबोच लिया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की वैगनआर कार क्रमांक CG 10 NB 5290 में सवार एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर उड़ीसा के कुमो से ग्राम केनाभांठा और कंठीपाली के रास्ते सारंगढ़ की ओर आ रहा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी एन.एल. राठिया ने तुरंत टीम गठित कर ग्राम कंठीपाली अटल चौक के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर नाकाबंदी की। और संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ की गई।

कार चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गोपाल साहू पिता आनंद राम साहू (उम्र 27 वर्ष), निवासी ग्राम कपिस्दा ‘ब’, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.) बताया। वहीं, कार की तलाशी लेने पर बीच सीट के नीचे खाकी रंग के टेप से लिपटे हुए 5 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उड़ीसा के जयपुर निवासी अर्जुन से 20,000 रुपये में गांजा खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के लिए ला रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पैकेट गांजा, वैगनआर कार और एक रियलमी मोबाइल सहित कुल 3,60,000 रुपये का सामान गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किया। आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध क्रमांक 170/2026, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, सहायक उपनिरीक्षक मोतीलाल डनसेना, पीएसआई गजेन्द्र कुमार चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र सिदार, आरक्षक दिलीप स्नेही, खेमलाल चौहान, गीता भास्कर एवं साइबर सेल सारंगढ़ से सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार मानिकपुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button