स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमcmodprpibजिला सारंगढ-बिलाईगढ़
जिला कलेक्टर और एसपी ने लिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तैयारीयो का जायजा

जिला कलेक्टर और एसपी ने लिया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तैयारीयो का जायजा
सारंगढ़ — जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ महोदय ने आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मुख्य समारोह की तैयारी का बारीकी से लिया जायजा

इस दौरान खेलभांठा मैदान में चल रहे परेड रिहर्सल का भी मुआयना किया गया। साथ ही, मार्च पास्ट, टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी स्वीकार कर और बेहतर अनुशासन,जोश की सराहना की।
साथ ही सुरक्षा व्यवस्था,मंच सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला आगामी राष्ट्रीय पर्व को पूरी भव्यता, देशभक्ति और गरिमा के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 🇮🇳🇮🇳



