सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्जनों लोग घायल

सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: चंद्रपुर माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्जनों लोग घायल
पिकअप में 30 से अधिक लोग थे सवार
सारंगढ—-कल सुबह रायगढ़ रोड टेंगनापाली के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।चंद्रपुर से माता के दर्शन कर पिकप से वापस लौट रहे थे जिसमें लगभग 30 सवारी बैठे हुए थे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गया।पता चला कि घायल सभी बागबाहरा क्षेत्र के रहने वाले हैं पीड़ित सभी घायल महासमुंद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के पटेरापली, गाड़ाघाट और बागबाहरा के निवासी बताए जा रहे हैं।माता दर्शन कर लौट रहे थे वापस: ये सभी ग्रामीण चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे,
इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।अस्पताल में भर्ती: टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों को गंभीर चोटे आई है । सभी घायलों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
2 की मौत 5 को रायगढ़ रिफर
हादसे मे कुल 17 लोग घायल होने की खबर मिली थी,जिसमे शाम को पता चला कि 2 की मौत हो गई है और 5 को रिफर किया गया है,,, बताया जा रहा जिन्हे रिफर किया गया उनकी भी हालात नाजुक स्थिति में है,,, फिलहाल जिला अस्पताल सारंगढ़ मे बाकी घायल का इलाज जारी है,,,डॉक्टरो की टीम लगातार देख रही है और अभी भी अंदेशा लगाया जा रहा है की कुछ घायल का रिफर करने की आवश्यकता और पढ़ सकती है,,,,सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की तैयारी मे जुट गई है,,,फिलहाल घटना के बाद परिवार के लोग सदमे मे है।



