सारंगढ़ बस स्टैंड के संबंध में प्रकाशित समाचार का पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने किया खंडन

सारंगढ़ बस स्टैंड के संबंध में प्रकाशित समाचार का पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने किया खंडन
सारंगढ़। सारंगढ़ के पुराने बस स्टैंड को अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के रूप में विकसित करने तथा उसके सौंदर्यीकरण एवं व्यवस्थित विकास के संबंध में प्रकाशित समाचार में ₹6 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने का उल्लेख किया गया है, जो वर्तमान स्थिति में सही नहीं है।
पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने स्पष्ट किया है कि सारंगढ़ बस स्टैंड के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए उनके द्वारा संबंधित स्तर पर लगातार पहल एवं मांग की गई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के समक्ष भी मांग रखी गई थी।
लेकिन वर्तमान समय तक उक्त कार्य के लिए ₹6 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। अतः प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने की बात प्रकाशित करना तथ्यात्मक रूप से गलत एवं भ्रामक है।
पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर ने कहा कि वे सारंगढ़ के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और बस स्टैंड के व्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग को शासन के समक्ष निरंतर उठाती रहेंगी। जब तक विधिवत प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं होती, तब तक स्वीकृति प्राप्त होने का दावा करना उचित नहीं है।
उन्होंने समाचार माध्यमों से आग्रह किया है कि भविष्य में इस संबंध में समाचार प्रकाशित करते समय प्रशासकीय स्वीकृति, वित्तीय स्वीकृति एवं केवल घोषणा/प्रस्ताव के बीच के अंतर को स्पष्ट रखते हुए तथ्यात्मक जानकारी ही प्रकाशित की जाए।



