chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized
इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन पुलिस के गिरफ्त में,रायपुर महापौर मीनल चौबे पर की थी अभद्र टिप्पणी

इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन पुलिस के गिरफ्त में,रायपुर महापौर मीनल चौबे पर की थी अभद्र टिप्पणी
रायपुर में जलभराव की समस्या को लेकर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ अभद्र भाषा का वीडियो बिना आपत्तिजनक शब्द हटाए शेयर करने के आरोप में पुलिस ने इंफ्लुएंसर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय उर्फ सोनू माहेश्वरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
सोमा देवांगन को सिविल लाइन थाने लाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी विरोध जताया और पुलिस अधिकारियों (ADCP-ACP) के साथ तीखी बहस की। पुलिस ने अनिल सोनकर की शिकायत पर अपराध क्रमांक 475/2026 दर्ज कर यह कार्रवाई की है।



