chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorized

छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज, दिल्ली में रेलवे बोर्ड की बैठक अगले सप्ताह, सांसदों की मांगों पर होगा निर्णय

रायपुर-सारंगढ-झारसुगुड़ा रेल लाइन को किया जा रहा नजरअंदाज*

छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार की कवायद तेज, दिल्ली में रेलवे बोर्ड की बैठक अगले सप्ताह, सांसदों की मांगों पर होगा निर्णय

**रायपुर-सारंगढ-झारसुगुड़ा रेल लाइन को किया जा रहा नजरअंदाज**

राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य के सांसदों व राज्य सभा सदस्यों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अगले सप्ताह दिल्ली में रेलवे बोर्ड की संभावित बैठक होगी।

HighLights

  1. अंबिकापुर-रायपुर वंदे भारत और नई रेल लाइनों की मांग
  2. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले छत्तीसगढ़ के कई सांसद
  3. बैठक से पहले रेलवे बोर्ड के सामने रखे कई बड़े प्रस्ताव

 रायपुर। राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य के सांसदों व राज्य सभा सदस्यों ने केंद्र सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में अगले सप्ताह दिल्ली में रेलवे बोर्ड की संभावित बैठक होने जा रही है, जिसमें प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही बिलासपुर रेलवे जोनल सलाहकार समिति की आगामी बैठक के लिए भी सांसदों से सुझाव व प्रस्ताव मांगे गए हैं।

ट्रेन सुविधाओं के विस्तार की मांग

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग सांसद विजय बघेल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, बस्तर सांसद महेश कश्यप, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा और देवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में ट्रेन सुविधाओं के विस्तार की मांग कर चुके हैं।

ये है सांसदों की मांग

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर-बरवाडीह, अंबिकापुर-रेणुकुट, अंबिकापुर-पत्थलगांव नई रेल लाइनों और सुबह 5 बजे अंबिकापुर-रायपुर ट्रेन की मांग रखी है। वहीं, सांसद विजय बघेल और बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार बेमेतरा में रेल सुविधा, रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक बढ़ाने और शहडोल-नागपुर ट्रेन को अंबिकापुर तक ले जाने के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

सभी मुद्दों पर विस्तार से निर्णय होगा

राज्यसभा सदस्यों लक्ष्मी वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह और फूलोदेवी नेताम ने रायपुर-अंबिकापुर के बीच इंटरसिटी व वंदे भारत ट्रेन, लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और तिल्दा-भाटापारा में लंबी दूरी की गाड़ियों के ठहराव का प्रस्ताव दिया है। इसके अतिरिक्त बस्तर और रायगढ़ के सांसदों ने नए स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव न होने पर नाराजगी जताई है। अक्टूबर की जोनल समिति बैठक में इन सभी मुद्दों पर विस्तार से निर्णय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button