एसपी_गौरव_राय_देश_के_टॉप_टेन_सर्वश्रेष्ठ_पुलिस_कप्तान

#एसपी_गौरव_राय_देश_के_टॉप_टेन_सर्वश्रेष्ठ_पुलिस_कप्तान
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय को फेम इंडिया–एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तान 2026’ सर्वे में देश के टॉप-10 पुलिस कप्तानों में शामिल किया गया है। 875 अंकों के साथ इस सूची में जगह बनाने वाले वे छत्तीसगढ़ के इकलौते पुलिस अधिकारी हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने अपनी कार्यशैली और पुलिस नेतृत्व के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है।
गौरव राय की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने उनके दंतेवाड़ा में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनौतीपूर्ण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उन्होंने रणनीतिक पुलिसिंग, नक्सल विरोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दंतेवाड़ा में चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी से बनाई पहचान
2019 बैच के IPS अधिकारी गौरव राय मूल रूप से महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं। उन्होंने पुणे से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की और छत्तीसगढ़ कैडर चुना। बीजापुर में सेवा देने के बाद वर्ष 2023 में उन्हें दंतेवाड़ा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया।



