बीईएमएल प्लांट के स्वतंत्र निदेशक और जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल पहुँचे मैसूर

बीईएमएल प्लांट के स्वतंत्र निदेशक और जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल पहुँचे मैसूर
कल स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के रूप में BEML Limited के मैसूरु प्लांट का भ्रमण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। परिसर पहुँचने पर मुख्य महाप्रबंधक (CGM) ब्रिगेडियर विवेक कोहर जी द्वारा अत्यंत आत्मीय, गरिमामय और अभूतपूर्व आतिथ्य सत्कार के साथ आदरपूर्वक स्वागत किया गया।
उनके कार्यालय में बैठकर संस्था की भावी कार्ययोजनाओं, उत्पादन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की संभावनाओं को नई ऊँचाइयों पर ले जाने हेतु अत्यंत व्यावहारिक व सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
तत्पश्चात संपूर्ण प्लांट के प्रत्येक प्रभाग का गहन निरीक्षण किया। संयंत्र की कार्यप्रणाली, अत्याधुनिक तकनीक और विनिर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष देखना एक बेहद समृद्ध अनुभव रहा। BEML के कर्मठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा और विषय-विशेषज्ञता अत्यंत सराहनीय है! उन्होंने प्रत्येक बारीक से बारीक तकनीकी पहलू को बहुत ही सहज और स्पष्ट ढंग से समझाया।
राष्ट्र निर्माण और औद्योगिक उत्कृष्टता में BEML की यह अग्रणी भूमिका वास्तव में गर्व का विषय है। इस गरिमामयी आतिथ्य और सार्थक संवाद के लिए ब्रिगेडियर विवेक कोहर जी तथा संपूर्ण BEML मैसूरु परिवार का हृदय से आभार! 🇮🇳



