छत्तीसगढ़ में 7 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, बीजापुर से कांकेर तक तैनाती, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में 7 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, बीजापुर से कांकेर तक तैनाती, आदेश जारी
Highlights
- सात उप निरीक्षकों को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाए।
- 48 से 54 तक के उप निरीक्षकों को अब पदोन्नत किया गया।
- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश।
- अस्थायी तौर पर हुए पदोन्नतियां।
पुलिस मुख्यालय के 8 जुलाई 2026 के आदेश के जरिए 61 उप निरीक्षकों के नाम निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए वर्ष 2026 की योग्यता सूची में लाए गए थे। इसी सूची में शामिल क्रमांक 48 से 54 तक के उप निरीक्षकों को अब पदोन्नत किया गया है। इन्हें निरीक्षक बनाया गया है। आगामी आदेश तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करेंगे।
नई पदस्थापना के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा
यदि संबंधित उप निरीक्षकों के विरुद्ध कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण अथवा लघु या दीर्घ शास्ति पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करती हो, तो उसे ध्यान में रखे बिना पदोन्नति दी गई है। ऐसे मामलों के दस्तावेज सहित जानकारी प्राथमिकता से पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अध्यधीन रहेगी। यानी अदालत के अंतिम फैसले का असर इन पदोन्नतियों पर पड़ सकता है।
सूची में इन पुलिसकर्मियों के नाम
- रूपेन्द्र कुमार पटेल – बीजापुर
- दीपक कुमार साहू – विशेष शाखा/पुलिस मुख्यालय (विआशा.), रायपुर
- दिव्या शर्मा – कबीरधाम
- पुरुषोत्तम कुमार कुर्रे – दुर्ग
- बालेश्वर प्रसाद लहरे – रायपुर नगरीय
- प्रमोद कुमार सिंह – कांकेर
- कल्पना सिन्हा – विआशा., पुलिस मुख्यालय, रायपुर



