
मन की बात में मोदी बोले-पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगाः
हमले के बाद देश का खून खौल रहा, साजिश करने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा
नई दिल्ली
मन की बात
पीएम मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड की शुरुआत पहलगाम में मारे गए लोगों को याद करते हुए की। उन्होंने कहा- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले से देश के लोगो को बहुत पीड़ा हुई है,जल्द ही इसका इलाज संभव है।



