रायपुरवन विभाग

रायपुर में 2 शिकारी पकड़ाए, अफसरों से उलझे

वन विभाग बोला- हिरण मारा, घर में छुपा रखे थे सींग और अवशेष

रायपुर में 2 शिकारी पकड़ाए, अफसरों से उलझे VIDEO:

वन विभाग बोला- हिरण मारा, घर में छुपा रखे थे सींग और अवशेष

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर में वन विभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनका वन अधिकारी-कर्मचारियों से विवाद हो गया। विभाग का दावा है कि, इन दोनों ने हिरण का शिकार किया। उनके घर से हिरण के सींग और अवशेष बरामद हुए हैं। मामला मोवा इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना के आधार पर वन विभाग का उड़न दस्ता छापा मारने युवकों के घर पहुंचा। जहां से यासिर खान और फराज खान को पकड़ा गया है। जिनके पास से हिरण के सींग मिले हैं।

 

कर्मचारियों से झूमा झटकी और धक्का मुक्की

जब वन विभाग की टीम पूछताछ के लिए दोनों युवकों को अपने साथ ले जाने लगी, तो दोनों ने ही कार्रवाई का विरोध किया। वन विभाग के कर्मचारियों के साथ झूमा झटकी और धक्का मुक्की होती रही। एक युवक भागने की कोशिश कर रहा था। विभाग के लोगों ने पड़कर इन्हें अपनी गाड़ी में डाला और पूछताछ के लिए साथ लेकर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button