Bilaspur
लोगों की डिमांड… गांव में खोली जाए शराब दुकानः
सुशासन तिहार में बोले- महुआ शराब से सेहत बिगड़ रही, बिलासपुर में MLA धर्मजीत बोले-मांग पूरी करेंगे

लोगों की डिमांड… गांव में खोली जाए शराब दुकानः सुशासन तिहार में बोले- महुआ शराब से सेहत बिगड़ रही, बिलासपुर में MLA धर्मजीत बोले-मांग पूरी करेंगे
बिलासपुर
सुशासन तिहार समाधान शिविर
ग्रामीणों की मांग सुनकर हैरान रह गए विधायक धर्मजीत सिंह।
छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ में कई तरह की रोचक मांगें सामने आ रही हैं। बिलासपुर के तखतपुर इलाके में लोगों ने विधायक धर्मजीत सिंह से कोड़ापुरी गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग की है।
उनकी यह डिमांड सुनकर बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि, मेरे 22 साल की विधायकी में पहली बार किसी गांव के लोगों ने शराब दुकान खोलने की मांग की है। लेकिन, हम उनकी ये मांग भी पूरी कर रहे हैं। उन्होंने आबकारी विभाग के अफसर से शराब दुकान खोलने की बात कही है।



