छत्तीसगढ़
भिलाई में ज्योति बनकर रह रही थी बांग्लादेश की शाहिदाः
पति ने कई इंडस्ट्रीज में काम किया, दोनों का वीजा एक्सपायर, फर्जी आधार, पैन-कार्ड बनवाया

भिलाई में ज्योति बनकर रह रही थी बांग्लादेश की शाहिदाः
पति ने कई इंडस्ट्रीज में काम किया, दोनों का वीजा एक्सपायर, फर्जी आधार, पैन-कार्ड बनवाया
भिलाई
भिलाई में पहचान छिपाकर रह रहे बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार।
दुर्ग पुलिस की STF (स्पेशल टास्क फोर्स) जिले में पहचान छिपाकर अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की तलाश कर रही है। STF ने 4 दिन के भीतर दूसरी कार्रवाई करते हुए बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। भिलाई में पत्नी घरेलू काम करती थी और पति इंडस्ट्री में काम करता था।