सभी सीएमओ को शहरों के सफाई, पेयजल और लाईट दुरूस्ती के निर्देश

*कलेक्टर ने सभी सीएमओ को शहरों के सफाई, पेयजल और लाईट दुरूस्ती के निर्देश*
*गर्मी में पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हाकित कर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश*
*आधार बेस हाजिरी के साथ कार्यलय में उपस्थित होकर कार्य करने के निर्देश*
*कलेक्टर ने पीएम आवास के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश*
*आंगनबाड़ी भवन कार्यों को गुणवत्ता के साथ 30 मई तक पूर्ण करने और निर्मित भवन को हैंडओवर करने के निर्देश*
सारंगढ़ खबर न्यूज,,सारंगढ/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में प्रगतिरत कार्यों और मांग तथा शिकायत के समाधान के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में समय सीमा का समीक्षा बैठक लिया। जनशिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति अधिकारियों से पूछकर कलेक्टर ने शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने नगरपालिका परिषद सारंगढ़ सहित जिले के नगर पंचायतों सरसींवा, भटगांव, बिलाईगढ़, बरमकेला और सरिया में अवैध कब्जा को हटाते हुए गली मोहल्ले में साफ सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण, प्रकाश व्यवस्था को सुधार करते हुए प्रतिदिन सुबह कार्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर कन्नौजे ने जिले के गर्मी में सूखाग्रस्त पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हाकित कर वहां पानी का पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सभी विभाग के सरकारी पत्राचार और नोटशीट को ऑफलाइन के स्थान पर ईऑफिस में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कहा कि, आधार बेस हाजिरी के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करे।डॉ कन्नौजे ने पीएम आशा योजना का किसानों को लाभ देने के लिए दलहनी तिलहनी फसलों का गिरदावरी कर पंजीयन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पीएम आवास के कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए, वहीं आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ 30 मई तक पूर्ण करने तथा निर्मित भवन को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, आयुष्मान वय वंदना, निर्माणाधीन जिला अस्पताल व संयुक्त जिला कार्यालय, स्कूलों में जाति प्रमाण पत्र, पीएमश्री स्कूल निर्माण, अपार आईडी, सरस्वती सायकल वितरण, आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत आश्रम छात्रावास के बालक बालिकाओं के हेल्थ चेकअप, एनीमिया जांच, विभिन्न विकास प्राधिकरणों के प्रगतिरत कार्यों, आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण, पीएम स्वनिधि, पीएम आशा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राजस्व कार्य नक्शा बंटाकन, फौती नामांतरण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आदि के कार्यों का समीक्षा कर कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्य करने के निर्देश दिए।



