Cmo chhattisgarhdprpibsarangarhTop newsधर्म अध्यात्मसारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा सारंगढ़ मंडल द्वारा यादव समाज की जन्माष्टमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत

*भाजपा सारंगढ़ मंडल द्वारा यादव समाज की जन्माष्टमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत*

सारंगढ—–युगपुरुष भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत अवसर पर आज यदुवंशी समाज द्वारा दिव्य और मनमोहक शोभायात्रा निकाली गई। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हें बाल-गोपालों और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी के साथ निकली इस विशाल शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु भक्ति-भाव से सराबोर होकर सम्मिलित हुए।
जैसे ही यह शोभायात्रा सारंगढ़ के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पहुंची, सारंगढ़ मंडल के तत्वाधान में भाजपा परिवार द्वारा पुष्पवर्षा कर आत्मीय भव्य स्वागत किया गया। भाजपाइयों द्वारा लगाए जा रहे
*”नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”* और *”हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की”* के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया, भाजपा नेताओं ने समस्त यदुवंशी समाज को जन्माष्टमी की हृदय से बधाई देते हुए भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर समस्त सारंगढ़ वासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं सामाजिक समरसता की कामना की।
इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा “यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं, राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में इनका योगदान अतुलनीय है। शासन-प्रशासन से लेकर सार्वजनिक जीवन के हर क्षेत्र में यादव बंधु निष्ठा से राष्ट्रसेवा कर रहे हैं।”
वही मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी ने कहा “भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से हमें निष्काम कर्मयोग का जो दिव्य संदेश दिया है, वही हमारी जनसेवा की प्रेरणा है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम सबको सारंगढ़ के विकास और जन-कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना है।”
इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा नेता सूरज गुप्ता ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button