हाईवे पर शैंपेन उड़ाकर लड़की ने किया रैंप वॉक

VIDEO: चलती कार पर चढ़कर दिए पोज, बिलासपुर-कोरबा NH पर बनाई रील; केस दर्ज
बिलासपुर
युवती ने चलती कार के सामने रैंप वॉक किया, शैंपेन उड़ाई।

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर एक युवती ने चलती कार के सामने रैंप वॉक किया, शैंपेन की बोतल खोलकर मस्ती की और कार की छत पर खड़े होकर अलग-अलग पोज देते हुए रील बनाई है।मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। जब रील वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया। नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोटर व्हीकल एक्ट तहत केस दर्ज
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार (CG0-10-CD-141) देर रात कोनी-तुर्काडीह नेशनल हाईवे बाइपास पर नजर आ रही है। तुर्काडीह ओवरब्रिज के नीचे युवती चलती कार के सामने रैंप वॉक, शैंपेन की बोतल से झाग उड़ाती दिखाई दे रही है।
वहीं, कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज देते नजर आ रही है। वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर ली गई है। मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि, कार को जब्त करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को लेटर भेजा जाएगा। चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना, स्टंट करना या मुख्य मार्ग पर इस तरह का सेलिब्रेशन गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।



