chhattisgarhcmodprpibraipursarangarhजिला सारंगढ, बिलाईगढ़नई दिल्ली

1 जुलाई से महंगी होगी बिजली, यहां बिजली की दरों में औसतन 6.23% की हुई बढ़ोतरी

1 जुलाई से महंगी होगी बिजली, यहां बिजली की दरों में औसतन 6.23% की हुई बढ़ोतरी

1 जुलाई से बिजली महंगी हो जाएगी, नियामक आयोग ने दरों में औसतन 6.23% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा, हालांकि कुछ श्रेणियों को विशेष छूट भी मिली है।

1. 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बिजली की दरें बढ़ीं।

2. औसतन 6.23% की बढ़ोतरी, किसानों पर भी असर।

3. कुछ छात्रावासों और महिला समूहों को छूट जारी।

रायपुर—–1 जुलाई से हर साल देश में कई नई घोषणाएं और नए बदलाव देखे गए हैं। अब बिजली बिल को लेकर भी नई घोषणा हो गई है। अब कनेक्शन धारकों को बिजली जलाना महंगा होने वाला है। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। इससे घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। बता दें कि विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

**किसानों कितनी बढ़ी बिजली की नई दरें**

छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नया बिजली टैरिफ जारी करते हुए दरों में औसतन 6.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। नए टैरिफ के अनुसार किसानों को कृषि पंप या अन्य सिंचाई यंत्र चलाने पर 40 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त देने होंगे।

**घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कितनी बढ़ी दरें ?**

घरेलू बिजली दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। ० से 200 यूनिट तक बिजली खपत होने पर 30 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी लागू होगी। 201 से 600 यूनिट तक की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 40 पैसे प्रति और 600 यूनिट से अधिक खपत करने वालों को 50 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त भुगतान लागू होगा। गैर-घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट तक चुकाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button