चखना दुकान में विवाद के बाद युवक से डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट, 03 आरोपी गिरफ्तार*

🔴 *ग्राम कोसीर में चखना दुकान में विवाद के दौरान युवक के साथ मारपीट कर किया घायल* ।
🔴 *डंडे, लोहे की रॉड एवं हाथ-मुक्के से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार* ।
🔴 *आरोपियों के विरुद्ध धारा 110, 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध* ।
🔴 *थाना कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को किया गिरफ्तार*
🔷️जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (IPS) द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोसीर सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में थाना कोसीर पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 27.08.2026 की रात्रि लगभग 09:30 बजे ग्राम कोसीर निवासी प्रार्थी लखन लहरे अपने दोस्त मनोज कुमार सुमन के साथ जितेंद्र महिलाने की चखना दुकान में गया था। वहां राकेश टंडन, राजकुमार टंडन एवं श्यामलाल कोसले पहले से मौजूद थे। इसी दौरान शराब के पैसे के लेन-देन को लेकर राकेश टंडन का दुकान संचालक जितेंद्र महिलाने एवं प्रकाश बंजारे से विवाद हो गया। विवाद के दौरान गाली-गलौज किए जाने पर मनोज कुमार सुमन द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपीगण आक्रोशित हो गए। आरोप है कि जितेंद्र महिलाने ने डंडे तथा शिवनंदन महिलाने ने लोहे की रॉड से मनोज कुमार सुमन के साथ मारपीट की, जबकि प्रकाश बंजारे द्वारा भी हाथ-मुक्के से मारपीट की गई। मारपीट में मनोज कुमार सुमन के सिर, हाथ एवं पैर में चोट आई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
घटना के संबंध में प्रार्थी लखन लहरे की रिपोर्ट पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 121/2026 धारा 110, 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *03 आरोपी गिरफ्तार*
विवेचना के दौरान थाना कोसीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी—
1️⃣ जितेंद्र महिलाने
2️⃣ शिवनंदन महिलाने
3️⃣ प्रकाश बंजारे
को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
👮 *थाना कोसीर पुलिस की अपील*
थाना कोसीर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार के विवाद अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा कानून अपने हाथ में न लें।


