chhattisgarhcmodprpib

सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंच जाएं कर्मचारी-अधिकारी… नई नवेली कलेक्टर के फरमान से हड़कंप, कौन हैं IAS जयश्री जैन

सुबह 10 बजे ऑफिस पहुंच जाएं कर्मचारी-अधिकारी… नई नवेली कलेक्टर के फरमान से हड़कंप, कौन हैं IAS जयश्री जैन

IAS Jaishree Jain: सक्ती जिले की नई कलेक्टर जयश्री जैन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सभी अधिकारियों को सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहने और ई-ऑफिस के कार्य खुद सीखने के सख्त निर्देश दिए हैं। मानसून आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और विभिन्न योजनाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में प्रशासनिक कसावट और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नई कलेक्टर जयश्री जैन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागों में लंबित प्रकरणों की एक-एक बिंदु पर गहन समीक्षा की। बैठक में लिए गए कड़े निर्णयों से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

कौन हैं IAS जयश्री जैन

जयश्री जैन की शुरुआती शिक्षा छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने कॉलेज की उच्च शिक्षा होली क्रॉस कॉलेज से पूरी की और अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान (University Topper) हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button