cmoCmo chhattisgarhdpreducationpibTop newsखेलजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

सारंगढ के अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया खेल दिवस

सारंगढ के अशोका पब्लिक स्कूल में मनाया गया खेल दिवस

सारंगढ खबर न्यूज—–स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में आज दिनाँक-29/08/2026(सोमवार) को मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्पेशल असेम्बली का आयोजन हुआ।जिसमें सर्वप्रथम माता सरस्वती व मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ प्रार्थना सभा का शुभारंभ हुआ।बारहवीं विज्ञान संकाय की छात्रा श्रुति अग्रवाल के द्वारा अपने भाषण में छात्र जीवन में खेल के महत्व एवं मेजर ध्यानचंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।वाईस प्रिंसिपल प्रीति अवस्थी जी ने अपने उदबोधन में सदैव अनुशासित होकर खेल खेलने की बात कही।राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सभी बच्चों के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया।स्पोर्ट्स टीचर भरतदेव बंजारे, मनीषा कर्ना एवं लालिमा पटेल के द्वारा सभी बच्चों को खेल के बारीकियों की जानकारी दी गई।प्राचार्य श्री जशबंत मिश्रा जी ने जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी महत्व देने की बात करते हुए सदैव अनुशासन का पालन करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button