Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 9 हजार पदों पर सीधी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग

Chhattisgarh Job: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! 9 हजार पदों पर सीधी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग
युवाओं को राज्य के विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल क्षेत्र में अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है। पिछले करीब तीन वर्षों में सरकार ने युवाओं को सक्षम, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनका उद्देश्य राज्य की युवा शक्ति को भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप तैयार मानव संसाधन में बदलना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि युवा छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य की उम्मीद हैं। हर युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, अवसर और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवा सशक्तीकरण ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन का मुख्य आधार है।
पारदर्शी भर्ती और निशुल्क कोचिंग
युवा केंद्रित एजेंडे के तहत राज्य में करीब 9 हजार रिक्त सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। क्लास-3 और क्लास-4 के पदों पर पारदर्शी व समयबद्ध भर्ती के लिए ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ का गठन किया गया है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत 33 करोड़ रुपए के प्रावधान से नीट, जेईई, क्लेट, यूपीएससी, सीजीपीएससी, बैंकिंग, एसएससी और रेलवे जैसी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जा रही है।
रोजगार से आत्मनिर्भरता तक सरकार का फोकस
सरकार की युवा नीति का दायरा केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं है। कौशल विकास, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ युवाओं को रोजगारपरक बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। एक ओर जहां सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग और उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है।



