Cmo chhattisgarhdprmurderpibTop newsUncategorized

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने का घेरावः रिश्तेदार बोले- मारपीट हुई, पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा; अवैध शराब मामले में पकड़ा था

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, थाने का घेरावः रिश्तेदार बोले- मारपीट हुई, पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा; अवैध शराब मामले में पकड़ा था

जांजगीर-चांपा

परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को थाने का घेराव कर दिया।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा था और आपकी अस्पताल जान गई है।

घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम शिव सहिस है, जो कि मेहंदीपारा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चांपा थाने के एक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षकों ने शिव को बुधवार दोपहर उसके घर से पकड़ा था। उस पर 20 लीटर देशी शराब रखने का आरोप था।

जिला अस्पताल में युवक की मौत

दरअसल, चांपा थाना पुलिस ने बुधवार को शिव सहिस को हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे थाने में उसकी तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे पहले बीडीएम अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे जांजगीर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस बोली- मिर्गी का दौरा पड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में लोग चांपा थाने का घेराव कर दिया है। परिजनों ने पुलिस पर शिव के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक को मिर्गी का दौरा पड़ा था।

पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट

फिलहाल घटना के कारणों और युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जांजगीर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है। वहीं, स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button