भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने प्रभारी मंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष और सेड निर्माण हेतु किया मांग

भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने प्रभारी मंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष और सेड निर्माण हेतु किया मांग
सारंगढ़ : राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा सारंगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा का अल्प प्रवास पर जिला मुख्यालय सारंगढ़ आगमन हुआ । स्थानीय विश्रामगृह में भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया ने प्रभारी मंत्री श्री वर्मा से मुलाकात कर कन्या महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया । हरिप्रिया ने बताया की तीन वर्ष होने के बाद भी कन्या महाविद्यालय प्राथमिक शाला के दो कक्ष में संचालित हो रहा है जिससे बालिकाओं को अत्यधिक परेशानी हो रही है। इस वर्ष भारी वर्षा के कारण प्राथमिक शाला का आहता क्षतिग्रस्त हो गया है जिसका निर्माण आवश्यक है साथ ही शेड निर्माण भी आवश्यक है। इन कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास से 10 लाख की राशि स्वीकृत करने की मांग प्रभारी मंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा से महाविद्यालय जनभागीदारी समिति द्वारा की गई । सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री जी ने कलेक्टर से चर्चा करने का आश्वासन दिया तथा जन भागीदारी समिति के पंजीयन में हो रहे विलंब पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए । स्थानीय कन्या महाविद्यालय में बाउंड्री वाल निर्माण एवं शेड निर्माण से छात्राओं को काफी सुविधा हो जाएगी। नए महाविद्यालय भवन के लिए भी शासन स्तर से प्रयास जारी है। अरविंद हरिप्रिया ने जन भागीदारी समिति की तरफ से माननीय मंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया।



