रायगढ़ जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिमः एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला, जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र

रायगढ़ जिला जेल में मिले 2 मोबाइल और सिमः एक बाहर से फेंका गया तो दूसरा अस्पताल में मिला, जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
रायगढ़
जिला जेल के भीतर सिम लगा हुआ दो मोबाइल मिला
रायगढ़—–छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला जेल में गुरुवार शाम और रात को दो अलग-अलग मोबाइल फोन मिले। पहला मोबाइल जेल की बाहरी दीवार की तरफ से अंदर फेंका गया था। वहीं, दूसरा मोबाइल जेल परिसर में बने 10 बिस्तरों वाले अस्पताल से मिला।
दोनों मोबाइल में सिम कार्ड भी लगे हुए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम जेल की सुरक्षा में तैनात प्रहरियों ने एक मोबाइल देखा। जांच में पता चला कि यह मोबाइल जेल के पीछे की तरफ से बाहर से अंदर फेंका गया था।
प्रहरियों ने इसकी जानकारी जेल अधीक्षक को दी। इसके बाद मोबाइल जब्त कर लिया गया। वहीं, गुरुवार रात जेल के 10 बिस्तरों वाले अस्पताल से भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे थे। इसके बाद जेल प्रबंधन ने जूटमिल पुलिस को पत्र लिखकर मामले की जांच की मांग की है।
पुलिस से सिम कार्ड किसके नाम पर हैं, इसकी जानकारी निकालने के साथ ही दोनों मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई, इसकी भी जांच करने को कहा गया है।
CCTV फुटेज भी खंगाला जा रहा
मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और इसे कौन अंदर लेकर आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए जेल प्रबंधन CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहा है।
खासकर उस जगह की गतिविधियों की जांच की जा रही है, जहां से मोबाइल को बाहर से जेल के अंदर फेंके जाने की बात सामने आई है।
जांच के लिए पुलिस को लिखा पत्र
जिला जेल अधीक्षक जीएस सोरी ने बताया कि गुरुवार शाम सुरक्षाकर्मियों को जेल के पीछे की तरफ से फेंका गया एक मोबाइल मिला था। इसके बाद जेल के अस्पताल से दूसरा मोबाइल बरामद हुआ।
दोनों मोबाइल में सिम कार्ड लगे हुए हैं। मामले की जांच के लिए जेल प्रबंधन ने जूटमिल पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस से सिम कार्ड किसके नाम पर हैं और इन मोबाइल से किन लोगों से बातचीत हुई, इसकी जानकारी जुटाने को कहा गया है।



