Cmo chhattisgarhdprpibpoliticsraipurTop newsUncategorized

पद्मश्री श्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता जी पहुँचे मुख्यमंत्री निवास*

*पद्मश्री श्री से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता जी पहुँचे मुख्यमंत्री निवास*

मुख्यमंत्री निवास स्थित मेरे कार्यालय में देश के वरिष्ठ पत्रकार एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री आलोक मेहता जी का आगमन मेरे लिए अविस्मरणीय सम्मान से कम नहीं था। बहुत आग्रह के बाद वे मेरी कुर्सी पर विराजमान हुए। अरसे बाद मुझे अपनी दिल्ली की पत्रकारिता के उन सुनहरे संस्मरणों में खो जाने का अवसर मिला।

जिनकी लेखनी से हमने लिखना सीखा, जिनके तथ्य और प्रमाण से परिपूर्ण लेखों ने हमारी बौद्धिक क्षमता को निरंतर समृद्ध किया—ऐसे गुरु-सदृश व्यक्तित्व के सान्निध्य में बैठना अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव था।

इस दौरान दैनिक नवप्रदेश के प्रधान संपादक श्री यशवंत धोटे जी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button