chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibraipurTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, 3100 रुपये समर्थन मूल्य, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान

छत्तीसगढ़: 15 नवंबर से धान खरीदी का आगाज, 3100 रुपये समर्थन मूल्य, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान

छत्तीसगढ़ में इस बार 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है. 15 नवंबर से शुरू हो रहे इस अभियान में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल का मूल्य मिलेगा।

रायपुर । छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इस बार धान बिक्री को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, जिसके तहत आगामी 15 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2027 तक उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया संचालित की जाएगी. दुर्ग में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधिकारिक तौर पर इस तारीख की घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन करेगी.

योजना के अनुसार, नामांकित किसान अपनी कृषि भूमि से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान विक्रय कर सकेंगे.

खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के लिए इस सत्र कई अहम तकनीकी व प्रक्रियात्मक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं. किसानों के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बिना उपज की बिक्री संभव नहीं होगी.

केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ से बचने हेतु टोकन प्रणाली के तहत निर्धारित तिथि पर ही धान स्वीकार किया जाएगा, वहीं वास्तविक किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपार्जन स्थल पर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

इसके अतिरिक्त, गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी पाए जाने पर धान की खेप को अस्वीकृत कर दिया जाएगा.

कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस वर्ष 160 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है. यह आंकड़ा पिछले साल दर्ज की गई 140 लाख मीट्रिक टन की खरीदी से 20 लाख मीट्रिक टन अधिक है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button