chhattisgarhCmo chhattisgarhdprpibTop newsUncategorized
सूरजपुर में दीपावली मिलन समारोह की यादगार शाम! कलेक्टर-SP और पत्रकारों के बीच जमी शेरो-शायरी की महफिल, गीत-गजल और ठहाकों से गूंज उठा सभाकक्ष

🪔 सूरजपुर में दीपावली मिलन समारोह की यादगार शाम! कलेक्टर-SP और पत्रकारों के बीच जमी शेरो-शायरी की महफिल, गीत-गजल और ठहाकों से गूंज उठा सभाकक्ष! 🪔
दीपावली के पावन अवसर पर सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की पहल पर संयुक्त जिला कार्यालय में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, DFO, जिला CEO और पत्रकार बंधुओं के बीच आत्मीय मुलाकात और संवाद हुआ।
कार्यक्रम में गीत, गजल, शायरी और मनोरंजन ने शाम को यादगार बना दिया। प्रशासनिक अधिकारियों और पत्रकारों ने शेरो-शायरी के माध्यम से एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
प्रशासन और पत्रकारिता के बीच सौहार्द, संवाद और अपनत्व की खूबसूरत तस्वीर! 🪔


