chhattisgarhCmo chhattisgarhdprforestpibraipursarangarhTop newsUncategorizedजिला सारंगढ-बिलाईगढ़वन विभाग

जंगल सफारी से गोमर्डा अभ्यारण्य में जल्द 50 काले हिरण होंगे शिफ्ट**

ऑरेंज ओकलीफ' को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने प्रस्ताव को मंजूरी*

**जंगल सफारी से गोमर्डा अभ्यारण्य में जल्द 50 काले हिरण होंगे शिफ्ट**
**ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने प्रस्ताव को मंजूरी**

सारंगढ——बारनवापारा अभयारण्य में काले हिरणों को खुले जंगल में बसाने का प्रयोग सफल होने के बाद अब यही फार्मूला सारंगढ जिले के प्रसिद्ध गोमर्डा अभयारण्य में अपनाया जाएगा।रायपुर जंगल सफारी से 50 काले हिरणों का झुंड गोमर्डा अभ्यारण्य भेजा जाएगा। वहां पहले उन्हें घने जंगल में बनाए गए सुरक्षित बाड़े में रखा जाएगा, ताकि वे नए वातावरण के अनुकूल हो सकें। इसके बाद उन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। शनिवार को वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में नवा रायपुर में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की पहली बैठक में इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

दरअसल, जंगल सफारी में काले हिरणों की संख्या 150 से अधिक हो चुकी है। करीब तीन साल पहले यहां से 25 काले हिरण बारनवापारा अभयारण्य भेजे गए थे। वहां लगभग एक साल तक उन्हें बाड़े में रखने के बाद उनकी संख्या 50 के पार पहुंची। इसके बाद करीब दो दर्जन हिरणों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया। यह प्रयोग सफल रहा और काले हिरण वहां के जंगल में बस गए। उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। अब इसी तरीके से गोमर्डा में भी काले हिरणों को बसाने की तैयारी है। बैठक में वन्यजीव संरक्षण के साथ वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों की सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। भोरमदेव अभयारण्य की 3, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की 14 और जशपुर के बादलखोल अभयारण्य की एक सड़क के उन्नयन की अनुशंसा की गई। इन सड़कों से विशेष पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच बेहतर करने का लक्ष्य है। वहीं, ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव पर आगे की कार्यवाही को मंजूरी दी गई।
वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में वन्यजीव संरक्षण के साथ वनांचल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। बैठक में बैठक में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक धर्मजीत सिंह, गोमती साय और चैतराम अटामी, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अमरनाथ प्रसाद तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक ओ.पी. यादव सहित समिति के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button