सारंगढ़-बिलाईगढ़सिटी कोतवाली सारंगढ़

अपराधियों पर भारी एक अधिकारी – आँजनेय*

जिले में जुआ,सट्टा, चोरी जैसे घटनाओं में भी देखने को मिल रही कमी

*अपराधियों पर भारी एक अधिकारी – आँजनेय*

*पुलिस कप्तान के नेतृत्व में महिलाओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा*
**जिले में जुआ,सट्टा, चोरी जैसे घटनाओं में भी देखने को मिल रही कमी**
सारंगढ़ खबर न्यूज,सारंगढ—— नवीन सारंगढ जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक आँजनेय वैष्णेय के सशक्त, संवेदनशील,अपराध निरोधक नेतृत्व का सकारात्मक असर अब साफ तौर पर ज़मीन स्तर पर दिखाई देने लगा है। विशेषकर महिलाओं से संबंधित अपराधों में उल्लेखनीय गिरावट ने यह साबित कर दिया है कि – जिले की महिलाएं और बालिकाएं अब स्वयं को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक आँजनेय वैष्णेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – अब वे निडर होकर स्कूल-कॉलेज आ-जा सकती हैं। पुलिस की गश्त, त्वरित सुनवाई और महिला हेल्पलाइन की सक्रियता से उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है ।

अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त है । जांबाज एसपी आँजनेय वैष्णेय के निर्देश पर लगातार कार्रवाई, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार , महिला सुरक्षा अभियान और संवेदनशील पुलिसिंग के कारण अपराधियों में पुलिस का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आमजन का कहना है कि – एक अधिकारी अपराधियों पर भारी साबित हो रहे हैं । जनता में बढ़ा भरोसा महिला सुरक्षा को लेकर किए गए इन ठोस प्रयासों से जिले की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। जानकारों का मानना है कि यदि इसी तरह सतत कार्रवाई जारी रही, तो आने वाले समय में अपराधों में और भी कमी दर्ज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button